Header Ads

https://drive.google.com/file/d/1KYvwcVfpdZA0pOa_z8Gqbqub5aWa8YEk/view?usp=sharing.jpg

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फ्लाईओवर का लोकार्पण, महानगरवासियों को मिली बड़ी राहत,


गुवाहाटी, 22 मई : लंबे समय से प्रतीक्षित महानगर के साइकिल फैक्ट्री से लालगणेश को जोड़ने वाले नवनिर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उड़ान पुल (फ्लाईओवर) का शुक्रवार को औपचारिक उद्घाटन कर दिया गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने  इस बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर को आम जनता के लिए समर्पित किया। पुल के उद्घाटन के साथ ही महानगर के लोगों को यातायात जाम से काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 लगभग 376 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह उड़ान पुल आधुनिक तकनीक और बेहतर यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

फ्लाईओवर के शुरू होने से साइकिल फैक्ट्री, लालगणेश तथा आसपास के क्षेत्रों में रोजाना लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी। खासकर कार्यालय समय में इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें आम बात थीं। अब इस उड़ान पुल के चालू होने से लोगों का समय बचेगा और यातायात व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुगम होने की संभावना है।

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र की सांसद बिजुली कलिता मेधी तथा विधायक विजय कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने राज्य सरकार के इस विकास कार्य की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार असम में आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गुवाहाटी सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में और भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा, जिससे आम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

स्थानीय लोगों ने भी फ्लाईओवर के उद्घाटन पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे महानगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

No comments

Powered by Blogger.