शक्तिपीठ कामाख्या पहुंचे जे. पी. नड्डा और नायब सिंह सैनी
गुवाहाटी, 10 मई: जगत प्रकाश नड्डा तथा नायब सिंह सैनी ने आज मा कामाख्या मंदिर पहुंचकर मां कामाख्या के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार, एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद सभी नेता सीधे कामाख्या मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भाजपा समर्थकों की भीड़ मंदिर परिसर में देखी गई।
मंदिर दर्शन के दौरान नेताओं ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी प्रकार की राजनीतिक टिप्पणी करने से परहेज किया। इस बीच, उपस्थित लोगों ने डॉ. हिमंत विश्व शर्मा को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।
पूजा-अर्चना समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुवाहाटी हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए। नेताओं के इस दौरे को राजनीतिक के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



No comments