Header Ads

https://drive.google.com/file/d/1KYvwcVfpdZA0pOa_z8Gqbqub5aWa8YEk/view?usp=sharing.jpg

असम में भोगाली बिहू की तैयारियां जोरों पर ,बाजारों में उमड़ी भीड़



गुवाहाटी,12 जनवरी  भरी सद्दियों के बावजूद पूरे असम में माघ बिहू या भोगली बिहू को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाने की तैयारिया चल रहा है ।बाजारों में भी भीड़ रही है ,जहां लोग मछली और तरह-तरह के पकवान खरीद रहे हैं। इन पकवानों में पिठा, लड्डू ताजा मलाई , दही, शहद भी शामिल है।
असम में भोगली बिहू( माघ बिहू) की तैयारी अब जोरो पर है। जिसमें लोग पारंपरिक व्यंजन जैसे पिठा, लड्डू बना रहे हैं। साथ में भेलाघर  और मेजी भी सजा रहे हैं। महिलाएं पारंपरिक मिठाई और व्यंजन बजने में जुटी हुई हैं।

 बिहू को लेकर लड्डू पीठा, चूड़ा, दही क्रीम आदि  सामग्रियों से गुवाहाटी  महानगर का बाजार भर गया है ।गुवाहाटी महानगर की बिभिन्न इलाकों में भोगाली  मेला लगा है। और व्यापारी यह सामग्रया बेच रहे हैं । दिघली पोखरी के किनारे लक्षमीधर बोरा क्षेत्र में आयोजित भोगाली मेले में भोग की सामग्रियां खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। नलबारी, बरपेटा ,हाजो,बोको, आदि स्थानो से गुड़, बोरा चावल ,जोहा चावल, सहित पीठा, लड्डू लेकर आए व्यापारिया गुवाहाटी महानगर के विभिन्न्न बाजारों में दुकान लगाया है। 
उल्लेखनीय है कि माघ बिहू या भोगाली बिहू असम का एक फसल उत्सव है, जो जनवरी के मध्य में कटाई के मौसम के अंत का प्रतीक है। इस त्यौहार में लोग कटाई के बाद सामूहिक भोजन का आयोजन करते हैं। माघ बिहू से एक दिन पहले की रात को 'उरुका' कहा जाता है और अब लोग उरुका मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

No comments

Powered by Blogger.