राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए असम की ऐशी प्रिशा बोरा को दी बधाई
गुवाहाटी:26 दिसंबर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली असम की होनहार छात्रा ऐशी प्रिशा बोरा को आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी। जोरहाट की रहने वाली ऐशी प्रिशा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar) से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर असम के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने भी ऐशी प्रिशा बोरा को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनका योगदान राज्य और देश के लिए गर्व का विषय है।
मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने अपने संदेश में उल्लेख किया कि ऐशी प्रिशा का प्राकृतिक खेती और सतत नवाचार (सस्टेनेबल इनोवेशन) के क्षेत्र में किया गया अग्रणी कार्य आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में इस तरह की सोच और नवाचार असम के युवाओं की प्रतिभा को दर्शाता है।
गौरतलब है कि ऐशी प्रिशा बोरा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल जोरहाट, बल्कि पूरे असम में खुशी और गर्व का माहौल है।
No comments