Header Ads

https://drive.google.com/file/d/1KYvwcVfpdZA0pOa_z8Gqbqub5aWa8YEk/view?usp=sharing.jpg

रक्षाबंधन :बहनों ने भाइयों के लिए खरीदी राखी



गुवाहाटी,27 अगस्त: सावन पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने की परंपरा है ।भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाएगा ।रक्षाबंधन पर्व को लेकर दुकानों पर खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमर पड़ी हैं।बहनों ने रंग बिरंगी और विभिन्न डिजाइन वाली राखियों की जमकर खरीदारी की ।

दुकानो बजारो राखियों से सज गए हैं। इसके अलावा मिठाई फल और उपहार की दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भी उमड़ रही है।


 दुकानों पर पारंपरिक राखियों के अतिरिक्त बच्चों के लिए विभिन्न डिजाइन वाली राखियां उपलब्ध है ।स्टोन, मोती ,कुंदन और आकर्षक डिजाइन वाली राखियों की विशेष रूप से पसंद की जा रही है।

 त्योहार के लिए मिठाई  बाजार में भी विशेष तैयारिया की गई है ।लोग मिठाई खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ जमा रही है। मिठाइयों के साथ ड्राई फ्रूट्स और आकर्षक पैकिंग वाले गिफ्ट पैक भी ग्राहकों द्वारा को पसंद किया जा रहे हैं।

No comments

Powered by Blogger.