गुवाहाटी को कृत्रिम बाढ़ से मुक्त करने के लिए मंत्री कौशिक राय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक
गुवाहाटी 17 जून : असम के राजधानी गुवाहाटी के बेटकुची स्थित 'पुर सेवा भवन' (नगर सेवा भवन) कार्यालय में माननीय मंत्री श्रीमान कौशिक राय की उपस्थिति में 'मिशन फ्लड फ्री' को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में गुवाहाटी महानगर की कृत्रिम बाढ़ की समस्या के समाधान को लेकर विभिन्न पहलुओं पर व्यापक समीक्षा की गई। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए गुवाहाटी नगर निगम (GMC) के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों की ओर से कृत्रिम बाढ़ को रोकने के लिए चरणबद्ध तरीके से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।इस विशेष बैठक में डीओएचयूए (आवास और शहरी मामलों के विभाग) की आयुक्त एवं सचिव कविता पद्मनाभन, गुवाहाटी नगर निगम के आयुक्त चिन्मय प्रकाश फुकन, जीएमडीए के सीईओ अम्बु और विभाग के अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments