Header Ads

https://drive.google.com/file/d/1KYvwcVfpdZA0pOa_z8Gqbqub5aWa8YEk/view?usp=sharing.jpg

कामाख्या स्टेशन पर अग्निकांड एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल


 

गुवाहाटी, 18 जून: आगामी अंबुबाची मेले के मद्देनज़र यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को कामाख्या रेलवे स्टेशन पर अग्निकांड एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु एक विशेष संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे शुरू हुई इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति में विभिन्न एजेंसियों की तैयारी, समन्वय तथा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था।

रेलवे प्रशासन की पहल पर आयोजित इस मॉक ड्रिल में रेलवे कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी), पांडु फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज तथा मालिगांव सेंट्रल अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने भाग लिया। यह अभ्यास कामाख्या स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान स्टेशन पर आग लगने की एक काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर बचाव एवं नियंत्रण कार्यों का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही भीड़भाड़ के कारण भगदड़ में घायल हुए लोगों को किस प्रकार शीघ्रता और सुरक्षित तरीके से निकालकर उपचार केंद्र तक पहुंचाया जा सकता है, इसका भी व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। संबंधित विभागों और कर्मियों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की विभिन्न रणनीतियों का प्रदर्शन किया।

सफलतापूर्वक संपन्न हुई इस संयुक्त मॉक ड्रिल के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं और अवलोकनों को दर्ज किया गया। संबंधित अधिकारियों के अनुसार, इन निष्कर्षों से भविष्य में आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने तथा जनसुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

No comments

Powered by Blogger.