बरागांव स्थित सहीद स्मारक परिसर में।विशेष।कार्यक्रम आयोजित।
गुवाहाटी,17 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा असम के राजधानी गुवाहाटी के बोरगांव स्थित शाहिद स्मारक परिसर में एक विशेष प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक पहलों और उपलब्धियों को आम जनता के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्रांति तथा जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं और महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
शहीद स्मारक के पूरे परिसर में सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई। इस आयोजन का उद्देश्य जनता को केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यों से अवगत कराना तथा विकास यात्रा के विभिन्न पहलुओं को सामने लाना था।




No comments