Header Ads

https://drive.google.com/file/d/1KYvwcVfpdZA0pOa_z8Gqbqub5aWa8YEk/view?usp=sharing.jpg

अंबुबाची मेला: अस्थायी शिविरों में भक्तों की निःशुल्क मलेरिया जांच और उपचार


 ​

गुवाहाटी , 22 जून: ऐतिहासिक और पारंपरिक मां कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले को लेकर लाखों भक्तों के आगमन से नीलाचल पहाड़ी और उसके आसपास का विस्तृत इलाका उत्सव के माहौल में डूब गया है। इस विशाल धार्मिक महासमागम को ध्यान में रखते हुए, हर साल की तरह इस बार भी असम सरकार द्वारा भक्तों की स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कई निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं।

​इस बार मेले में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत एक मुख्य आकर्षण और महत्वपूर्ण कदम मलेरिया की पहचान और उपचार की व्यवस्था है। मेले के उपलक्ष्य में बनाए गए अस्थायी शिविरों में आने वाले भक्तों के रक्त (खून) की जांच कर मलेरिया से पीड़ित मरीजों की पहचान करने की विशेष पहल की गई है।पांडु पोर्ट के अस्थायी चिकित्सा शिविर में कार्यरत फार्मासिस्ट तरुण कुमार सिंह ने बताया कि असम सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एनव्यूबीडीसी (NVBDCP) के अधीन सोमवार सुबह से ही युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। आज सुबह से अब तक सौ से भी अधिक भक्तों के मलेरिया परीक्षण के लिए रक्त के नमूने एकत्र किए जा चुके हैं।

​शिविर के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्त जांच में जिनके शरीर में मलेरिया के कीटाणु पाए जा रहे हैं, उन्हें तुरंत सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार निःशुल्क आवश्यक दवाएं प्रदान की जा रही हैं और जल्द स्वस्थ होने के लिए जरूरी सलाह दी जा रही है।

​प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि मलेरिया मरीजों की त्वरित पहचान और उपचार का यह विशेष अभियान अंबुबाची मेले के अंतिम दिन तक लगातार जारी रहेगा।

No comments

Powered by Blogger.