Header Ads

https://drive.google.com/file/d/1KYvwcVfpdZA0pOa_z8Gqbqub5aWa8YEk/view?usp=sharing.jpg

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह सम्पन्न



गुवाहाटी,8 अप्रैल: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 39वें दीक्षांत समारोह हाल ही में नई दिल्ली स्थित इग्नू मैदान गढ़ी में केंद्रीय रूप से आयोजित किया गया था। जहां भारत के माननीय उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे ,और दिल्ली के माननीय लेफ्टिनेंटगवर्नर तरणजीत सिंह संधू विशिष्ठ अतिति थे। भारत के 51 क्षेत्रीय केंद्रों और विदेशों में स्थित पांच केंद्र में भी समानांतर समानांतर दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था असम राज्य का दीक्षांत समारोह मंगलवार गुवाहाटी के नेडफी हाउस में और जोरहाट में आयोजित किया गया था।

 असम राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ श्याममलाल प्रसाद सैकिया आईपीएस( सेवानिवृत्त) गुवाहाटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। और एएससीपीआर की सदस्य रिलांजना तालुकदार आमंत्रित अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुई।



 कार्यक्रम में उपस्थित आमंत्रित अतिथियों और छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ श्याममल प्रसाद सैकिया ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्थापित इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू की स्थापना की आवश्यकता तथा इसके उद्देश्य और लक्ष्य तथा भारतीय शिक्षा प्रणाली में इग्नू की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।



 उन्होंने भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों के उच्च योग्य शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञ द्वारा तैयार किए गए इग्नू के गुरुत्वपूर्ण पाठ्यक्रम के बारे में भी बताया जो दुरस्थो शिक्षा के माध्यम से गुरुत्वपूर्ण शिक्षा प्रदान करता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिकारियों व कर्मचारियों और अन्य इछुक व्यक्तियों से इग्नू में प्रवेश लेने का आग्रह किया ताकि ज्ञान प्राप्त कर सके और यूजीसी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त वैध डिग्री प्राप्त करके लाभान्वित हो सके।

 गुवाहाटी में आयोजित संपूर्ण दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का आयोजन असम के गुवाहाटी स्थित इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के क्षोत्रिय निर्देशक डॉ मोहम्मद बनियामुद्दीन द्वारा बहुत ही व्यवस्थित ढंग से किया गया था

No comments

Powered by Blogger.