असम में अगले 2–3 दिनों तक भारी बारिश और तूफान की चेतावनी
गुवाहाटी 29 अप्रैल: असम में आने वाले 2 से 3 दिनों के दौरान लगातार भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुवाहाटी समेत ब्रह्मपुत्र घाटी और बराक घाटी में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश हो सकती है। विशेष रूप से कछार जिला, हैलाकांडी जिला और श्रीभूमि जिला के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।
इसी बीच असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्राधिकरण ने सलाह दी है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें और सभी सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन ने नागरिकों से मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभागों से तुरंत संपर्क करने की भी अपील की है।
No comments