Header Ads

https://drive.google.com/file/d/1KYvwcVfpdZA0pOa_z8Gqbqub5aWa8YEk/view?usp=sharing.jpg

असम में उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित



गुवाहाटी28 अप्रैल: असम राज्य शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित उच्चतर माध्यमिक (एचएस) अंतिम परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.54फीसदी दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कला संकाय में 79.54 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय में 81.13 प्रतिशत और विज्ञान संकाय में 89.79 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। इस बार कुल 3,30,744 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से कला संकाय में 2,47,865, वाणिज्य संकाय में 19,806 और विज्ञान संकाय में 61,568 छात्र-छात्राएं शामिल थे। इसके अतिरिक्त 1,505 विद्यार्थियों ने व्यावसायिक (वोकेशनल) संकाय से परीक्षा दी।

कला संकाय में कुल 1,91,798 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें 55,755 प्रथम श्रेणी, 79,181 द्वितीय श्रेणी और 57,862 तृतीय श्रेणी में पास हुए। वहीं विज्ञान संकाय में कुल 54,474 विद्यार्थी सफल हुए, जिनमें 34,079 प्रथम श्रेणी, 17,777 द्वितीय श्रेणी और 2,618 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

वाणिज्य संकाय में कुल 15,796 विद्यार्थी पास हुए, जिनमें 7,787 प्रथम श्रेणी, 5,694 द्वितीय श्रेणी और 3,215 तृतीय श्रेणी में शामिल हैं।

इस वर्ष के बेहतर परिणाम से छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

No comments

Powered by Blogger.