एसएसबी गुवाहाटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
गुवाहाटी 9th मार्च सशस्त्र सीमा बल सीमान्त गुवाहाटी द्वारा गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सहयोग से आज दिनांक 09.03.2026 को श्री सुधीर वर्मा, महानिरीक्षक के उपस्थिति में सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी में रक्तदान शिविर का आयोज़न किया गया। रक्तदान शिविर में डॉ. ममता अग्रवाल, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा), सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी तथा डॉ अरुनिमा गोस्वामी, गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल एवं उनकी टीम की देख रेख में किया गया।
इस अवसर पर महानिरीक्षक श्री वर्मा, ने बलकर्मियों को उत्साहित करने के लिए स्वयं भी रक्तदान किया एवं कहा कि रक्तदान एक महान दान है जिसमे रक्तदान करने वाले व्यक्ति का कोई नुकसान नहीं होता जबकि उस रक्त से जरुरतमंद व्यक्ति को जीवनदान मिलता है ।रक्तदान शिविर में कुल 43 यूनिट रक्त बलकर्मियों द्वारा दान किया गया। शिविर में श्री एच.बी.के. सिंह, उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीयों तथा बल कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।



No comments