गुवाहाटी,2 सितंबर: नगर के जालुकबारी स्थित डॉ. भूपेन हजारिका समन्वय तीर्थ में बुधवार शाम को सांस्कृतिक विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्री बिमल बोरा दौरा की।साथ ही उन्होंने वहाँ एक उच्च-स्तरीय बैठक की।
उल्लेखनीय हैं कि आगामी 8 सितंबर को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मजयंती मनाया जाएगा। मंत्री बोरा नें जमन्जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की ।सुधाकंठ डॉ. भूपेन हजारिका का जन्मदिन 8 सितंबर को विशेष रूप से उनके समन्वय तीर्थ स्थल पर सांस्कृतिक विभाग के तत्वावधान में मनाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए ही मंत्री बिमल बोरा ने आज समन्वय तीर्थ स्थल का दौरा किया। मंत्री बिमल बोरा ने यह भी बताया कि समाधि क्षेत्र के दायरे को बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है। परिसर का विस्तार होने के बाद समन्वय तीर्थ की आधारभूत।ढांचा में और अधिक सुधार किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment