Header Ads

https://drive.google.com/file/d/1KYvwcVfpdZA0pOa_z8Gqbqub5aWa8YEk/view?usp=sharing.jpg

असम विधानसभा से बड़ी खबर: अब कार्यवाही और लोगो में शामिल होगी हिंदी भाषा


 

गुवाहाटी  5 जुलाई: ​असम विधानसभा में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। अब विधानसभा की कार्यवाही और इसके आधिकारिक लोगो (Logo) में असमिया, बोडो और अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा को भी शामिल किया जाएगा। यानी अब कुल 4 भाषाओं का उपयोग होगा।


 सामान्य कार्य उद्देश्य समिति (General Purpose Committee) की बैठक में असमिया, बोडो और अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा को भी विधानसभा में शामिल करने का यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस बात की आधिकारिक जानकारी असम विधानसभा के अध्यक्ष रणजीत कुमार दास ने दी। उन्होंने रविवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन (प्रेस कॉन्फ्रेंस) को संबोधित करते हुए इस फैसले की घोषणा की।

​प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा:

​"हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और इसी वजह से इस भाषा का सम्मान करते हुए इसे विधानसभा में इस्तेमाल करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, पहले जिस चैनल का नाम 'ए एल ए टीवी' (ALA TV) था, अब उसका नाम बदलकर 'असम विधानसभा टीवी' कर दिया गया है। इस चैनल पर अब चारों भाषाओं का प्रयोग किया जाएगा। वहीं, विधानसभा के लोगो (Logo) में भी पहले केवल तीन भाषाएं शामिल थीं, लेकिन अब इसमें चारों भाषाएं दिखाई देंगी।"

No comments

Powered by Blogger.