Header Ads

https://drive.google.com/file/d/1KYvwcVfpdZA0pOa_z8Gqbqub5aWa8YEk/view?usp=sharing.jpg

गुवाहाटी के बोंदा में वन्यजीव संरक्षण बल की बड़ी कार्रवाई, दुर्लभ प्रजाति का कछुआ बरामद; एक महिला हिरासत में,


गुवाहाटी4 जुलाई: महानगर के नजदीकी इलाके बोंदा बाजार में शनिवार सुबह वन्यजीव संरक्षण बल (Wildlife Protection Force) ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुर्लभ प्रजाति का जिंदा कछुआ बरामद किया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वाइल्ड लाइफ रेंजर संजन ज्योति दास के नेतृत्व में चलाई गई। टीम ने बोंदा इलाके में एक घर पर अचानक छापेमारी की, जहां सीढ़ियों के नीचे एक बोरे में बांधकर रखा गया करीब 20 किलोग्राम वजनी कछुआ बरामद हुआ।

​काटने और बेचने की थी तैयारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तस्करों का यह गिरोह इस दुर्लभ कछुए को काटकर उसके मांस को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। वन्यजीव विभाग को पहले ही इसकी गुप्त सूचना मिल गई थी कि एक कुख्यात तस्करी चक्र इस इलाके में कछुए को बेचने के इरादे से लाया है। सूचना मिलते ही टीम ने जाल बिछाया और तस्करों के चंगुल से कछुए को सुरक्षित और जीवित बचा लिया।

​ इस मामले में वन्यजीव संरक्षण विभाग की टीम ने एक महिला को हिरासत में लिया है। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है ताकि इस तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का पर्दाफाश किया जा सके।

​वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों की तस्करी के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेंगे।

No comments

Powered by Blogger.