Tuesday, July 14, 2026

जुबीन गर्ग को मरणोपरांत 'संगीतसुधाकर' उपाधि देगी असम साहित्य सभा ​30 जुलाई को गुवाहाटी में प्रदान किया जाएगा यह सम्मान



गुवाहाटी, 14 जुलाई: असम के दिलों की धड़कन और जन-प्रिय कलाकार जुबीन गर्ग को असम साहित्य सभा मरणोपरांत प्रतिष्ठित 'संगीतसुधाकर' उपाधि से सम्मानित करेगी।  असम साहित्य सभा के भगवतीप्रसाद बरुआ भवन स्थित डॉ. महेंद्रनाथ बोरा स्मृति सभागार में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन  में सभा के महासचिव  देवजीत बोरा ने यह जानकारी दी।

​उन्होंने बताया कि असम साहित्य सभा के पंचरत्न-गुवाहाटी अधिवेशन की प्रतिनिधि सभा में लिए गए निर्णय तथा पूर्व में कार्यकारी बैठक और कोर कमेटी (कर्णधार समिति) की सभा द्वारा दी गई स्वीकृति के आधार पर आगामी 30 जुलाई को शाम 4 बजे से एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया जाएगा। गुवाहाटी स्थित संगीताचार्य लक्ष्मीराम बरुआ सदन में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में असम साहित्य सभा के अध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार गोस्वामी द्वारा जुबीन गर्ग को मरणोपरांत इस उपाधि से विभूषित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment