Header Ads

https://drive.google.com/file/d/1KYvwcVfpdZA0pOa_z8Gqbqub5aWa8YEk/view?usp=sharing.jpg

अंबुवासी मेले में विश्व हिंदू परिषद द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


गुवाहाटी, 24 जून: अंबुवासी मेले के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न स्थानों पर मुफ्त चिकित्सा व स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया है। ये शिविर मुख्य रूप से कामाख्या मंदिर, मालीपाड़ा कामाख्या मंदिर, कालीपुर राजपथ, मां कामाख्या मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार और पांडु ग्राम्य देवता मंदिर में लगाए गए हैं।

​इसी कड़ी में, विश्व हिंदू परिषद की मालीगांव प्रखंड इकाई के नेतृत्व में पांडु बड़ा बाजार स्थित ग्राम्य देवता मंदिर परिसर में एक विशेष मुफ्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 23 जून से शुरू होकर 25 जून तक चलेगा।

​शिविर को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मालीगांव प्रखंड विहिप के अध्यक्ष अमल चंद्र दे और सचिव श्री उत्पल शर्मा के नेतृत्व में एक स्वागत समिति का गठन किया गया है। इस स्वागत समिति के अध्यक्ष के रूप में मृण्मय घोष और सचिव के रूप में पुलक सेनगुप्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

 यह स्वास्थ्य शिविर प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित किया जाता है। शिविर में सरकारी और निजी चिकित्सा संस्थानों के अनुभवी डॉक्टर, फार्मासिस्ट और नर्सें अपनी सेवाएं दे रहे हैं पहले दिन से लेकर अब  तक लगभग दो हजार से अधिक श्रद्धालु इस शिविर का लाभ उठा चुके हैं। डॉक्टरों की सलाह पर मरीजों को जरूरी दवाइयां भी पूरी तरह मुफ्त दी जा रही हैं।

, पिछले कई वर्षों से मालीगांव प्रखंड विश्व हिंदू परिषद द्वारा अंबुबाची मेले के अवसर पर नियमित रूप से इस तरह के मुफ्त चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के अच्छे स्वास्थ्य और सेवा के उद्देश्य से की गई इस अनूठी पहल की स्थानीय निवासियों और मेले में आए भक्तों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

No comments

Powered by Blogger.