Header Ads

https://drive.google.com/file/d/1KYvwcVfpdZA0pOa_z8Gqbqub5aWa8YEk/view?usp=sharing.jpg

एसएसबी ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

 


गुवाहाटी, 21 जून: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत गुवाहाटी एवं प्रथम वाहिनी, सोनापुर ने 21 जून 2026 को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया। महानिरीक्षक, श्री सुधीर वर्मा के नेतृत्व में सीमांत मुख्यालय ने स्वस्थ विश्व समुदाय के निर्माण हेतु एसएसबी सीमांत गुवाहाटी की प्रतिबद्धता को साझा करते हुए इस वर्ष की थीम                “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” को अपनाया। इस अवसर पर समस्त बलकर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम में शहीद बलकर्मियों के परिजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। महानिरीक्षक द्वारा उन्हें पारंपरिक रूप से सम्मानित किया गया तथा उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया गया। इस आयोजन ने योग के महत्व के साथ-साथ शहीद परिवारों के प्रति बल की संवेदनशीलता एवं सम्मान की भावना को भी प्रदर्शित किया।

इस शुभ अवसर पर श्री वर्मा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि योग हमारे सम्पूर्ण व्यक्तित्व - शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक एकरूपता में भी मददगार साबित होता है I बेहतर और स्वस्थ जीवन के लिए उन्होने सभी बलकर्मियों को दैनिक जीवन में योग को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया साथ ही यह भी बताया कि सीमांत गुवाहाटी भारत – भूटान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में योग के लाभ के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के अपने संकल्प को बखूबी निभा रहा है I 

इस दौरान श्रीमती रानी अनुराधा, क्षेत्रीय संदीक्षा अध्यक्षा, सीमांत गुवाहाटी की अगुआई में  समस्त संदीक्षा परिवार ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” के थीम को सफल बनाने में अपना मूल्यवान सहयोग दिया I

कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक श्री एचबीके सिंह, श्री रजनीश लांबा, श्री नीरज चंद, श्रीमती ( डॉ) ममता अग्रवाल एवं समस्त अधिकारी उपस्थित रहे ।

No comments

Powered by Blogger.