Header Ads

https://drive.google.com/file/d/1KYvwcVfpdZA0pOa_z8Gqbqub5aWa8YEk/view?usp=sharing.jpg

कामाख्या धाम में नेताओं का तांता, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने किए दर्शन


 

गुवाहाटी, 12 मईः

असम में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्वाधिन एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद देश के विभिन्न राज्यों से आए कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने नीलांचल पहाड़ पर स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। 

इस।कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह मंगलवार को कामाख्या धाम पहुँच कर पूजा अर्चना की।

पूरे दिन कामाख्या धाम में श्रद्धालुओं और वीआईपी नेताओं की आवाजाही बनी रही। सभी नेताओं ने माँ कामाख्या के श्रीचरणों में विशेष पूजा अर्पित कर राज्य की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण की कामना की।

 केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरपु राम मोहन नायडू  कामाख्या मंदिर पहुंचे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद मंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और माँ कामाख्या का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।



वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  बृजेश पाठक भी माँ कामाख्या के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर विशेष पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री सीधे गुवाहाटी के बोरझार स्थित लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए।


इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ कामाख्या के चरणों में विशेष प्रार्थना अर्पित करते हुए राज्य और देश की उन्नति की कामना की। मंदिर से निकलने के बाद मुख्यमंत्री धामी भी सीधे हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा  और उपमुख्यमंत्री  दीया कुमारी ने भी कामाख्या धाम पहुंचकर माँ के दर्शन किए। दोनों नेताओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा  को शुभकामनाएं भी दीं।


पूरे दिन कामाख्या मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। वीआईपी नेताओं के आगमन के बावजूद आम श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। नेताओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

No comments

Powered by Blogger.