Header Ads

https://drive.google.com/file/d/1KYvwcVfpdZA0pOa_z8Gqbqub5aWa8YEk/view?usp=sharing.jpg

लगातार बारिश से गुवाहाटी में भूस्खलन, नीलाचल पहाड़ी से गिरी चट्टान


 

गुवाहाटी20 अप्रैल: गुवाहाटी में बीती रात से हुई लगातार तेज बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। खासकर कामाख्या नर्सरी क्षेत्र में भूस्खलन से स्थिति गंभीर हो गई है। जानकारी के अनुसार नीलाचल पहाड़ी से एक विशाल शिलाखंड खिसककर मुख्य सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग का आधा हिस्सा पूरी तरह बाधित हो गया है।

इस घटना के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ है और वाहनों की आवाजाही में काफी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी, ।उधर पांडु टेम्पलेघाट में भी भूस्खलन की घटना सामने आई।

No comments

Powered by Blogger.