पांडु मालीगांव बिहु सम्मेलनी की ओर से सांस्कृतिक पदयात्रा का अयोजनम
गुवाहाटी, 14 अप्रैल: पांडु मालीगांव बिहु सम्मेलनी की ओर से आज एक भव्य सांस्कृतिक पद यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों ने ढोल, पेपा और बिहू नृत्य के साथ पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। पद यात्रा का उद्देश्य असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना था। रास्ते भर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते

No comments