मालिगांव में ‘असमस गॉट टैलेंट’ ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन, बॉलीवुड संगीतकार जावेद–मोहसिन ने की शिरकत
गुवाहाटी :1 फरवरी। असमस गोट टेलेंट की सीजन दस के ग्रैंड फिनाले सम्पन्न हुया इस अवसर पर शनिवार
मालिगांव के बोरिपारा स्थित हितेश्वर साइकिया प्रेक्षागृह में ग्रैंड फिनाले (सेशन दस ) का भव्य आयोजन किया गया। रेनबो एंटरटेनमेंट के में आयोजित इस अंतिम प्रतियोगिता ने असम की उभरती प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान किया, जहां कला, संस्कृति और हुनर का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस ग्रैंड फिनाले में राज्य के विभिन्न हिस्सों से चयनित पलगभग पचास प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे सभागार में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने हर प्रस्तुति को तालियों के साथ सराहा।
प्रतियोगिता की गरिमा को और बढ़ाने के लिए बतौर निर्णायक बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक जावेद–मोहसिन की जोड़ी उपस्थित रही। असम की प्रतिभाओं को करीब से देखकर दोनों ही संगीतकार बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने मंच से असम के युवाओं की कला, मेहनत और समर्पण की खुलकर प्रशंसा की और कहा कि राज्य में अपार प्रतिभा मौजूद है, जिसे सही मंच मिलने की जरूरत है।
अपने संबोधन में संगीत निर्देशक जावेद–मोहसिन ने असम के लोकप्रिय कलाकार जुबिन गर्ग का भी विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जुबिन गर्ग जैसे कलाकार असम की पहचान हैं और उनकी कला ने पूरे देश में असम का नाम रोशन किया है। दोनों संगीतकारों ने जुबिन गर्ग के निधन को संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके साथ बिताए गए पलों और यादों को भी भावुक होकर साझा किया।
रेनबो एंटरटेन के सीईओ सोनू चौधुरी की प्रचेस्टा से बीते दस साल से इस कार्यक्रम का।आयोजन किया जा रहा हैं।पूरे असम तथा बाहर से भी अनेक प्रतियोगी यहाँ आते हैं औऱ अपना हुनर दिखाते।इस अवसर पर सनु चौधुरी का कहना हैं कि असम में अनेक प्रतिभायें छिपी हैं ।हम उन्हें एक मंच प्रदान करना हैं। इस मंच पर प्रतिभावान प्रतियोगी अपना हुनर दिखाते हैं उन्होंने का की इसके लिए पूरे टीम पूरी मेहनत किया।हैं।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि असमस गोट टैलेंट जैसे मंच आगे भी असम की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का कार्य करते रहेंगे। यह ग्रैंड फिनाले असम की सांस्कृतिक प्रतिभा का एक यादगार उत्सव बनकर सभी के दिलों में अपनी छाप छोड़ गया।
देवयानी।



No comments