हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
गुवाहाटी , 25 जनवरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के क्रम में बी. जी. कॉलोनी, प्रागज्योतिष नगर हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में रविवार को मालीगाँव स्थित ग्रीनटेक पार्क के निकट प्रागज्योतिष नगर (बी.जी. कॉलोनी) ग्राउंड में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता दिलीप कुमार चक्रवर्ती ने की। पांडू कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ विभाष पुरकायस्थ ने समाज को संगठित होकर भारत को परम वैभव की ओर ले जाने पर बल दिया। बतौर विशिष्ट वक्ता भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्य एवं असम की उपाध्यक्ष दीपा बराली ने कहा कि सनातन संस्कृति वैश्विक कल्याण का संदेश देती है और भारत एक बार फिर विश्व गुरू बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
नेताजी विद्यापीठ रेलवे एचएस स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल धीरेन तालुकदार ने भी अपना वक्तव्य रखा। सेवा बस्ती के छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। स्थानीय महिलाओं ने सामूहिक गीत गाये। धन्यवाद ज्ञापन समिति के महासचिव अमिताभ चौधुरी ने दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की अहम भूमिका रही।




No comments