Header Ads

https://drive.google.com/file/d/1KYvwcVfpdZA0pOa_z8Gqbqub5aWa8YEk/view?usp=sharing.jpg

नागालेंड में हॉर्नबिल महोत्सव शुभारम्भ


 

नागालेंड,1 दिसम्बर। हॉर्नबिल महोत्सव पूर्वोत्तर भारतीय राज्य नागालैंड में 1 से 10 दिसंबर तक मनाया जाता है।यह उत्सव एक वार्षिक उत्सव है। यह महोत्सव नागालैंड के सभी जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व करता हैं।

नागालैंड के कोहिमा के किसामा गाँव में पहला दिसंबर  सोमवार से  26वें हॉर्नबिल महोत्सव की शुरुआत हुई है। इसके साथ ही आज राज्य का स्थापना दिवस l है। स्थापना दिवस के साथ-साथ 10 दिवसीय कार्यक्रमों के माध्यम से हॉर्नबिल महोत्सव का आयोजन किया ग
या है।

इस महोत्सव में नागा जनजातियों को एक मंच पर लाकर राज्य की लोक-संगीत, कला, खाद्य संस्कृति आदि के माध्यम से समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। लगभग दो दशक पहले पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह हॉर्नबिल महोत्सव अब विश्व के सबसे आकर्षक सांस्कृतिक महोत्सवों में से एक माना जाता है।



यह महोत्सव एक वैश्विक मंच के रूप में देश-विदेश के पर्यटकों, सहयोगियों तथा कलाकारों को आकर्षित कर रहा है। दूसरी ओर, कोहिमा में आज मुख्यमंत्री नेफियू रियो की उपस्थिति में स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

lराज्यपाल अजय कुमार बल्ला ने स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य की जनता को शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उन्होंने नागालैंड के लोगों से शांति, विकास और एकता के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए राज्य के भविष्य निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नागालैंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं।


No comments

Powered by Blogger.