Header Ads

https://drive.google.com/file/d/1KYvwcVfpdZA0pOa_z8Gqbqub5aWa8YEk/view?usp=sharing.jpg

ब्रह्मपुत्र तट पर सूर्य उपासना में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ली आशीर्वाद



गुवाहाटी, 28 अक्टूबर:भक्ति, आस्था और उत्साह से सराबोर हो उठा ब्रह्मपुत्र नदी का तट। सूर्य देव की आराधना के इस पावन अवसर पर पांडु पोर्ट घाट और मालिगांव क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसागर। दो दिवसीय पारंपरिक छठ पूजा का आयोजन हुआ गहरी श्रद्धा और धार्मिक भावनाओं के बीच।



बृहत पांडु-मालिगांव छठ पूजा समिति, पांडु पोर्ट घाट के सूर्य षष्ठी छठ पूजा समिति और मालिगांव स्टेडियम के निकट आयोजित श्री हनुमान धार्मिक छठ पूजा समिति ने संयुक्त रूप से इस महोत्सव का आयोजन किया।
सुबह सूर्योदय से पहले ही नदी तट पर स्नान और अर्घ्य दान का पावन दृश्य देखने को मिला। स्त्री-पुरुष, वृद्ध-युवा सभी भक्तों ने सूर्य देव को नमन कर अर्घ्य अर्पित किया।

मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा स्वयं पांडु पोर्ट घाट पहुंचे और सूर्य देव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर आराधना संपन्न की और सभी छठ भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से पर्व का उल्लास और भी बढ़ गया।



इसके अलावा, भक्तों ने लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भक्ति, संगीत और सामाजिक सौहार्द का यह संगम स्थल ब्रह्मपुत्र तट पर एक अद्भुत, पवित्र और आनंदमय वातावरण का साक्षी बना। छठ पूजा का यह महोत्सव पूर्वोत्तर भारत की धार्मिक एकता का एक उज्ज्वल प्रतीक बन गया है।


 



No comments

Powered by Blogger.