Header Ads

https://drive.google.com/file/d/1KYvwcVfpdZA0pOa_z8Gqbqub5aWa8YEk/view?usp=sharing.jpg

पांडु में विष्णु मंदिर में एकादशी पूजा का आयोजन


 

गुवाहाटी 30 अक्टूबर: पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख द्वार, असम राज्य की राजधानी गुवाहाटी में शक्तिपीठ माँ कामाख्या के आंचल में स्थित है पांडु का प्रसिद्ध विष्णु मंदिर। पूजा समिति के अध्यक्ष कमल कुमार और महासचिव गोकुल प्रसाद शर्मा ने बताया कि यह मंदिर नंद सिंह थापा नामक एक नेपाली समुदाय के परिवार द्वारा स्थापित किया गया था। वे कामाख्या पश्चिम गांव, पांडु क्षेत्र में रहते थे और उनका मुख्य व्यवसाय था गाय पालन और दूध बेचना।



एक दिन उनकी एक दूध देने वाली गाय अचानक गायब हो गई। लगातार सात दिन तक गाय का पता न चलने पर असहाय नंद सिंह थापा ने भगवान विष्णु से प्रार्थना की कि यदि गाय वापस मिल जाए तो वे विष्णु मंदिर की स्थापना करेंगे। कुछ दिनों बाद चमत्कारिक रूप से गाय उनके घर लौट आई। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ चर्चा कर एक छोटे से झोपड़े में विष्णु मंदिर की स्थापना की। आज यह मंदिर अपने 56वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।




हर वर्ष की तरह इस बार भी पांडु कामाख्या पश्चिम गांव के श्रीश्री विष्णु मंदिर सार्वजनिक एकादशी पूजा समिति द्वारा विष्णु पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुवार दोपहर को लगभग सौ पुरुष और महिलाएँ विष्णु मंदिर से ब्रह्मपुत्र नदी तक जल यात्रा कर पवित्र जल लाकर पूजा का शुभारंभ किया।


गुरुवार से शनिवार तक तीन दिवसीय कार्यक्रम में श्रीश्री हरिबोधिनी एकादशी, विष्णु पूजा, हवन, तुलसी विवाह, कथा श्रवण, लक्षवती पूजा, भजन-कीर्तन और पूर्णाहुति जैसे धार्मिक अनुष्ठान भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न किया जायेगा।


 


No comments

Powered by Blogger.