गुवाहाटी 26 अगस्त: हर साल की तरह इस बार भी गुवाहाटी के पांडू के जयमोतीनगर में गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जाएगा, जहाँ वाराणसी के घाटों की तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि 13 सितंबर को इस उत्सव का भव्य उद्घाटन होगा। इसके बाद 14 से 19 सितंबर तक पंडाल में वाराणसी के घाटों के साथ-साथ इस शहर की वास्तुकला और सांस्कृतिक सुंदरता को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा मुख्य पूजा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जाएंगे। इस बार के गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए लगभग 8 लाख रुपये का बजट रखा गया है।

No comments:
Post a Comment