गुवाहाटी 14 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पूर्वोत्तर का द्वार कहा जाने वाला गुवाहाटी शहर पूरी तरह देशभक्ति के रंगों में सराबोर नज़र आया। शनिवार, 15 अगस्त को आयोजित होने वाले 80वें राष्ट्रीय पर्व को लेकर गुवाहाटीवासियों में अभूतपूर्व उत्साह और उल्लास देखा जा रहा है।
शाम ढलते ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहे, सरकारी इमारतें और मुख्य बाजार आकर्षक तिरंगी लाइटों से जगमगा उठे। रोशनी से सरोबार इस मनमोहक दृश्य ने पूरे नगर में देशभक्ति का एक अनूठा माहौल कायम कर दिया है।
नगर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों सुबह से ही तिरंगे झंडे, बैज, टोपी और रिबन की दुकानें सजी हुई थीं। देर शाम तक लोग राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए खरीदारी करते दिखे।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, पूर्व संध्या पर हुई बंपर बिक्री से बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल और रौनक बनी रही। तिरंगे और देशभक्ति से जुड़ी सामग्रियां खरीदने को लेकर बच्चों और युवाओं में सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया।
मुख्य मार्गों से लेकर शहर की गलियों तक, हर तरफ तिरंगे की छटा और मनमोहक सजावट ने माहौल को बेहद खास बना दिया है। कुल मिलाकर, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुवाहाटी में उत्साह, आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरा शहर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने और स्वतंत्रता पर्व को पूर्ण सम्मान व गर्व के साथ मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
No comments:
Post a Comment