Wednesday, August 12, 2026

असम गौरव बॉक्सर लवलीना बोरगोहाईं का अभिनंदन समारोह आयोजित।


 

गुवाहाटी,12 अगस्त: ​असम एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की पहल पर असम गौरव बॉक्सर लवलीना बोरगोहाई का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

​कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर अपनी मातृभूमि लौटने पर लवलीना का अभिनंदन किया गया।

​समारोह में खेल मंत्री विश्वजीत दैमारी और असम बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सिद्धार्थ भट्टाचार्य उपस्थित रहे।​साथ ही राज्य के विभिन्न खेल आयोजक और विशिष्ट व्यक्ति भी उपस्थित थे।

​बॉक्सिंग एसोसिएशन के साथ-साथ कई अन्य संगठनों ने भी असम की बेटी लवलीना का अभिनंदन किया।

​समारोह में खेल मंत्री विश्वजीत दैमारी ने घोषणा की कि राज्य सरकार लवलीना बोरगोहाईं को 30 लाख रुपये प्रदान करेगी।


​इसके साथ ही सरकार लवलीना बॉक्सिंग अकादमी को प्रति माह 1 लाख रुपये की सहायता राशि देगी।

​दूसरी ओर, इसी समारोह में तीन समझौता ज्ञापनों  पर भी हस्ताक्षर किए गए।

​असम बॉक्सिंग एसोसिएशन और सरकार के खेल बोर्ड के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।

मंत्री विश्वजीत दैमारी ने नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष व्यवस्था करने का उल्लेख किया।

​उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि क्षेत्रीय स्तर के खेल के मैदानों को उन्नत करने के कदम उठाए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment