Friday, July 3, 2026

प्रवीन तोगड़िया ने कामाख्या धाम में किए मां के दर्शन, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के कार्यों की सराहना



गुवाहाटी,3 जुलाई: राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीन तोगड़िया ने मां कामाख्या धाम पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां की दिव्य शक्ति एवं महिमा का वर्णन किया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मां कामाख्या का आशीर्वाद समस्त मानवता के कल्याण और राष्ट्र की समृद्धि का प्रतीक है।

इस दौरान प्रवीन तोगड़िया ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इसी कारण वे प्रशंसा के पात्र हैं। तोगड़िया ने विश्वास व्यक्त किया कि असम आने वाले समय में विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

No comments:

Post a Comment