Wednesday, June 24, 2026

अंबुवासी मेले में भारत सेवाश्रम संघ द्वारा मानवीय सेवा का आयोजन


 गुवाहाटी 24 जून: अंबुवासी मेले के।अवसर पर भारत सेवाश्रम संघ ने तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए आगे आया है। अंबवासी मेले के अवसर पर संघ की ओर से पांडु केबिन क्षेत्र में दो दिवसीय विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पुण्यार्थियों के बीच सूखा भोजन (मूरी/मुरमुरा, बिस्कुट), शुद्ध पेयजल और विभिन्न प्रकार के फलों का वितरण किया गया।

​भारत सेवाश्रम संघ की पांडु शाखा के प्रधान स्वामी वरुणानंदजी महाराज और सुब्रत महाराज के नेतृत्व में संघ के उत्साही, समर्पित और सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने इस महान पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने अथक परिश्रम करते हुए आने वाले तीर्थयात्रियों को हर आवश्यक सहायता प्रदान की।

​उल्लेखनीय हैं कि  सुबह से हो रही भारी बारिश के बावजूद सेवा कार्यों में कोई बाधा नहीं आई। ऐसे प्रतिकूल मौसम में भी स्वामियों के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने बारिश की परवाह न करते हुए निरंतर सेवा कार्य जारी रखा। उनकी इस निष्ठा, जिम्मेदारी की भावना और मानव सेवा के जज्बे ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

भारत सेवाश्रम संघ की इस मानवीय और सेवाभावी पहल की मेले में आए अनगिनत श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की है। श्रद्धालुओं के अनुसार, धार्मिक उत्सव के साथ-साथ मानव सेवा की यह तस्वीर समाज के वास्तविक मूल्यों को दर्शाती है और अंबुवासी मेले के महत्व को और अधिक समृद्ध करती है।



No comments:

Post a Comment