गुवाहाटी, 22 जून: शक्तिपीठ कामाख्या के पवित्र 'अंबुबाची महायोग' के अवसर पर गुवाहाटी आने वाले श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए एक विशेष अन्न भंडारे (सेवा) का आयोजन किया गया है। महानगर जिला भाजपा किसान मोर्चा और भूतनाथ काली धाम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में भूतनाथ श्मशान परिसर में इस अन्न वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
इस महान और पुनीत कार्य का औपचारिक शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रंजित भट्टाचार्य ने किया। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट नेत्री जुड़ी शर्मा, जालुकबाड़ी किसान मोर्चा के अध्यक्ष शंकर दास सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता और सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
आयोजकों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दूर-दराज से आने वाले भक्तों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह मुफ्त अन्न भंडारा सेवा आज सोमवार से शुरू होकर आगामी शुक्रवार तक निरंतर जारी रहेगी।



No comments:
Post a Comment