Thursday, June 4, 2026

पर्यटन नगरी बन रहा है योगीघोपा का तामरंगा और कनरा बिल


योगीघोपा, 4 जून: असम के योगीघोपा स्थित तामरंगा और कनरा बिल अब तेजी से पर्यटन के प्रमुख आकर्षण केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से भरपूर ये दोनों आर्द्रभूमियां विशेष रूप से प्रवासी पक्षियों के कलरव के लिए प्रसिद्ध हैं। सर्दियों के मौसम में देश-विदेश से हजारों प्रवासी पक्षी यहां पहुंचते हैं, जिससे पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग भी इन स्थलों के विकास के लिए विभिन्न कदम उठा रहे हैं। प्रकृति प्रेमियों और पक्षी दर्शकों के लिए तामरंगा तथा कनरा बिल आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुके हैं।

No comments:

Post a Comment