Thursday, June 11, 2026

माँ कामाख्या देवालय की विशेष दर्शन टिकट बुकिंग अब केवल ऑनलाइन


 

  गुवाहाटी,11 जून: नीलाचल पहाड़ पर स्थित कामाख्या मंदिर की विशेष दर्शन टिकट बुकिंग अब केवल ऑनलाइन किया जाएगा।एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वरा कामाख्या मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं को सूचित किया  कि विशेष दर्शन टिकटों की बुकिंग के लिए विकसित नया ऑनलाइन पोर्टल 15 जून से शाम 6:00 बजे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

उल्लेखनीय हैं कि अंबुवासी  मोहोत्सव के लिए माँ कामाख्या देवालय में दिन-प्रतिदिन बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए, विशेष दर्शन टिकटों (प्रातःकालीन एवं अपराह्न स्लॉट) की काउंटर पर ऑफलाइन बुकिंग सुविधा 15 जून से बंद कर दी जाएगी।
अतः सभी श्रद्धालुओं को अपने विशेष दर्शन टिकटों की बुकिंग केवल आधिकारिक ऑनलाइन  www.mkdonline.in⁠ के माध्यम से करने के लिए अनुरोध किया गया है।

श्रद्धालुओं को  किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी बुकिंग केवल ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से ही पूर्ण करने की सलाह दिया गया है।

No comments:

Post a Comment