Sunday, April 19, 2026

गुवाहाटी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

Photo Credit: Tafiqueuddin Ahmed


 
गुवाहाटी,19 अप्रैल: गुवाहाटी महानगर में रविवार शाम से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर जालुकबाड़ी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के पास गोटानगर और पदुमबाड़ी क्षेत्रों में कृत्रिम बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है और कई वाहन रास्ते में ही खराब हो गए हैं।

बारिश के बीच भी कर्तव्यरत ट्रैफिक पुलिस एएसआई संतोष रहंगे अपनी ड्यूटी निभाते हुए सड़कों पर तैनात हैं। और यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।  स्थानीय निवासियों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है ।



No comments:

Post a Comment