Tuesday, March 31, 2026
शिलांग का स्थानीय बाज़ार बना लोगों की पहली पसंद
शिलांग,31 मार्च: शिलांग का स्थानीय बाज़ार आजकल शहरवासियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। शिलांग अपने स्थानीय बाजार और सांस्कृतिक विरासत से पर्यटको को मंत्रमुग्ध कर देता हैं।शिलांग के बज़ार किसानों, छोटे व्यापारियों और ग्राहकों को एक ही मंच पर लाता है।
इस बाज़ार में ताज़े फल, सब्जियां और अन्य घरेलू उत्पाद सीधे किसानों द्वारा बेचे जाते हैं। स्ट्रॉबेरी, केले, तिल और कई प्रकार की जैविक उपज यहां विशेष आकर्षण का केंद्र रहती हैं। उपभोक्ताओं को यहां ताज़ा और शुद्ध सामान उचित कीमत पर मिल जाता है, जिससे उनकी रुचि लगातार बढ़ रही है।
यहाँ के पुलिस बाजार और बारा बाजार जैसे प्रसिद्व बाजारों सहित शिलांग के स्थानीय बाजार मेघालय की संस्कृति को दर्शाते है।यहां का स्थानीय बाजार पर्यटकों का आकर्षण का केन्द्र बना रहता है।
यह बाज़ार केवल खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक विकास का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। यहां महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण युवाओं को अपने उत्पाद बेचने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।शिलांग में खरीदने लायक सबसे बेहतरीन स्थानीय उत्पाद है हाथ से बुने खासी शाल और स्टोल,बांस और बेत से बने हस्तशिल्प,पारंपरिक खासी आभूषण,मेघालय की चाय और स्थानीय मसाले, हाथ से बने।साबुन और मोमबत्तियां, पारंपरिक खासी पोशाक, स्थानीय ऑर्किड और पौधे,बांस से बना वाद्ययंत्र,आचार, शहद, आदि।
शिलोंग के स्थानीय उत्पाद अपनी जटिल कारीगरी और पर्यावरण अनुकूल डिजाइनों के लिए अद्वतीय है।यहाँ हर एक उत्पाद की अपनी एक अनूठी कहानी है।
शिलांग का यह स्थानीय बाज़ार धीरे-धीरे एक सफल मॉडल के रूप में उभर रहा है, जो न केवल किसानों की आय बढ़ाने में मदद कर रहा है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बना रहा है।





No comments:
Post a Comment